Diamond Match एक लत भरा एंड्रॉयड खेल है जो आपको एक ही रंग के तीन या उससे अधिक जवाहरातों के समूह को बनाने की चुनौती देता है ताकि आप उसे गायब करके अधिक अंक पा सकें। इस खेल पर एक नज़र डालें और अपने नए पसंदीदा खेल की खोज करें।
Diamond Match में गेमप्ले बहुत आसान है क्योंकि यह आपको मशहूर केंडी क्रश की याद दिलाता है। हर स्तर में आपको भिन्न व कीमती जवाहरातों से भरा एक स्क्रीन नज़र आएगा। आपका लक्ष्य इससे छुटकारा पाना है और ऐसा करने के लिए आपको तीन या अधिक जवाहरातों का समूह बनाना होगा और यह आप निकट मौजूद जवाहरातों का स्थान बदल कर, कर सकते हैं।
Diamond Match में सैंकड़ों अलग स्तर शामिल हैं। अगले स्तर पर जाने के लिए प्रत्येक में आपको अधिकतम अंक प्राप्त करने होंगे। आपके पास चालें काफी कम हैं इसलिए ध्यान से और रणनीति से खेले और अपना वक्त बरबाद मत करें।
Diamond Match में आगे बढते वक्त स्तर कठिन होते जाते हैं मतलब आपको कम चालों के साथ महत्वाकांक्षी उद्देश्यों तक पहुंचना होगा। चुनौती अपनाएं और सभी स्तरों को पार करके दिखाएं!
कॉमेंट्स
Diamond Match के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी